Skip to main content

नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कूष्मांडा देवी की उपासना, जानें पूजा विधि, मंत्र और भोग !

पूरे देश में नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है. नवरात्रि के नौ दिनों को बहुत ही पावन और शुभ माना जाता है. 5 अप्रैल, मंगलवार को नवरात्रि का चौथा दिन है. यह दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप देवी कूष्मांडा को समर्पित होता है! अपनी मंद, हल्की हंसी के द्वारा मां कुष्ठमांडा ने अपने उदर से ब्रह्मांड को उत्पन्न किया था. 

माना जाता है जो भक्त मां के इस रूप की आराधना करते हैं, उन पर कभी किसी प्रकार का कष्ट नहीं आता. कुष्मांडा देवी को अष्टभुजा भी कहा जाता है. इनकी आठ भुजाएं हैं. अष्टभुजा देवी अपने हाथों में धनुष, बाण, कमल-पुष्प, कमंडल, जप माला, चक्र, गदा और अमृत से भरपूर कलश रखती हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां कुष्मांडा की पूजा करने से आयु, यश, बल और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है. मां कूष्‍मांडा को दही और हलवे का भोग लगाया जाता है. तो चलिए जानते हैं  मां स्वरूप, भोग, पूजा विधि, शुभ रंग व मंत्र...

इसलिए कहा जाता है कुष्मांडा

धर्म शास्त्रों के अनुसार, अपनी मंद मुस्कुराहट और अपने उदर से ब्रह्मांड को जन्म देने के कारण इन्हें कूष्मांडा देवी के नाम से जाना जाता है. मां कूष्मांडा को तेज की देवी माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि ब्रह्मांड के सभी प्राणियों में जो तेज हैं, वह मां कूष्मांडा की देन है.

मां को लगाएं दही-हलवा का भोग.

मां कूष्‍मांडा को दही और हलवा बहुत प्रिय है जो भक्त मां की इन चीजों के साथ आराधना करते हैं. उन पर मां सदा अपनी कृपा बनाए रखती हैं. इसलिए मां को खुश करने के लिए आप हलवे का भोग लगा सकते हैं. 

पूजा के समय पढ़ें ये कुष्मांडा मंत्र.

या देवी सर्वभू‍तेषु मां कूष्‍मांडा रूपेण संस्थिता

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम

ऐसा है मां का स्वरूप.

मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं. इसलिए मां को अष्टभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता है. इनके 7  हाथों में क्रमशः कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा है. मां के आठवें हाथ में जपमाला है.  मां कुष्मांडा सिंह की सवारी करती हैं.

नवरात्रि के चौथे दिन का शुभ मुहूर्त.

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह- 4:35 से  शाम- 5:21 तक

अभिजित मुहूर्त-सुबह -11:59 से शाम- 12:49 

विजय मुहूर्त- सुबह-2:30 से शाम- 3:20 तक

गोधूलि मुहूर्त-सुबह-6:29 से शाम- 6:53 

अमृत काल- सुबह- 2:14 से शाम 3:59 

सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 6:07 से शाम 4:52 

रवि योग- सुबह-6:07 से शाम 4:52

ऐसे करें पूजा.

दुर्गा पूजा के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा सच्चे मन से करनी चाहिए. सबसे पहले सभी कलश में विराजमान देवी-देवता की पूजा करें. इसके बाद मां कुष्मांडा की पूजा करें. इसके बाद हाथों में फूल लेकर मां को प्रणाम कर इस मंत्र का ध्यान करें.  

By:-culturalboys.

Comments

Popular posts from this blog

गुरूद्वारे में किसकी पूजा की जाती हैं ?

गुरुद्वारा (पंजाबी: ਗੁਰਦੁਆਰਾ), जिसका शाब्दिक अर्थ गुरु का द्वार है सिक्खों के भक्ति स्थल हैं जहाँ वे अपने धार्मिक अनुष्ठान भी करते हैं। अमृतसर का हरमिन्दर साहिब गुरुद्वारा, जिसे स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध गुरुद्वारा है। एक गुरुद्वारा / सिख मंदिर (गुरुद्वारा; जिसका अर्थ है "गुरु का द्वार") सिखों के लिए एक सभा और पूजा स्थल है।  सिख गुरुद्वारों को गुरुद्वारा साहिब भी कहते हैं।  गुरुद्वारों में सभी धर्मों के लोगों का स्वागत किया जाता है।  प्रत्येक गुरुद्वारे में एक दरबार साहिब है जहां सिखों के वर्तमान और सार्वकालिक गुरु, ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को एक प्रमुख केंद्रीय स्थिति में एक तखत (एक ऊंचा सिंहासन) पर रखा गया है।  मण्डली की उपस्थिति में, रागी (जो राग गाते हैं) गाते हैं, और गुरु ग्रंथ साहिब से छंदों की व्याख्या करते हैं। सभी गुरुद्वारों में एक लंगर हॉल है, जहाँ लोग गुरुद्वारे में स्वयंसेवकों द्वारा परोसे जाने वाले मुफ्त शाकाहारी भोजन का सेवन कर सकते हैं। [१]  उनके पास एक चिकित्सा सुविधा कक्ष, पुस्तकालय, नर्सरी, कक्षा, बैठक कक्...

चर्च की घंटी !

ईसाई परंपरा में एक चर्च की घंटी एक घंटी है जो एक चर्च में विभिन्न औपचारिक उद्देश्यों के लिए बजाई जाती है, और इमारत के बाहर सुनी जा सकती है। परंपरागत रूप से उनका उपयोग उपासकों को एक सांप्रदायिक सेवा के लिए चर्च में बुलाने के लिए और दैनिक ईसाई प्रार्थना के निश्चित समय की घोषणा करने के लिए किया जाता है, जिसे विहित घंटे कहा जाता है , जो संख्या सात है और संक्षिप्त रूप में निहित हैं । उन्हें विशेष अवसरों जैसे शादी , या अंतिम संस्कार पर भी गाया जाता हैसेवा। कुछ धार्मिक परंपराओं में उनका उपयोग चर्च सेवा के लिटुरजी में लोगों को यह बताने के लिए किया जाता है कि सेवा का एक विशेष हिस्सा पहुंच गया है। [१] ईसाई परंपरा में चर्च की घंटियों को बजाना भी राक्षसों को बाहर निकालने के लिए माना जाता है । [२] [३] [४] दुनिया भर में ईसाई चर्चों में इस्तेमाल की जाने वाली पारंपरिक यूरोपीय चर्च की घंटी (कटअवे ड्राइंग देखें) में एक कप के आकार का धातु गुंजयमान यंत्र होता है, जिसके अंदर एक पिवट वाला क्लैपर होता है, जिसके अंदर घंटी बजने पर पक्षों पर प्रहार होता है। इसे किसी चर्च या धार्मिक भवन की मीनार या घंटाघर के भीत...

Jain Dharma History !

जैन धर्म एक प्राचीन धर्म हैं. अहिंसा जैन धर्म का मूल सिद्धांत हैं. जैन ग्रंथो की अनुसार इस काल के प्रथम तीर्थकर भगवान श्री ऋषभदेव द्वारा जैन धर्म का प्रादुर्भाव हुआ था. जैन धर्म की अत्यंत प्राचीनता करने वाले अनेक उल्लेख अजैन साहित्य और खासकर वैदिक साहित्य में प्रचुर मात्रा में हैं.   By:-culturalboys.