Skip to main content

हिंदू धर्म की कुछ अनूठी बातें जो नास्तिकों को भी अच्‍छी लगती हैं !

PART 2

 5. नास्तिकता भी हिंदू धर्म का हिस्सा...

हिंदू धर्म का सबसे अनोखा फैक्ट ये है कि नास्तिकता भी इस धर्म का हिस्सा है. धर्म को उनके द्वारा भगवान को कैसे माना जाता है इस बात पर परिभाषित किया जाता है. इसमें नास्तिक (बिना भगवान वाला), अद्वैतवाद या एकेश्वरवाद (Monotheism) यानी सिर्फ एक भगवान, बहुदेववाद या Polytheism यानी अनेक देवताओं में विश्‍वास शामिल है. हिंदू धर्म ही एक ऐसा धर्म है जिसमें तीनों बातें शामिल हैं. तैंतीस करोड़ देवी देवता भी हैं और एक ईश्वर ब्रह्मा भी हैं. इसके अलावा, ये धर्म नास्तिकता को भी मानता है कि दुनिया में कोई भगवान ही नहीं बल्कि आत्मा है.

6. जितने लोग उतने रिवाज...

हिंदू धर्म को मानने वाले न जाने कितने ही लोग है. लोगों की जाति अलग है और उन जातियों के अलग रिवाज. अगर ब्राह्मण वर्ग को माना जाए तो उसमें भी न जाने कितने विभाजन हैं और सभी के अलग रीति रिवाज. ये एक मात्र ऐसा धर्म है जिसमें इतने विभाजन हैं.

7. कण-कण में बसे भगवान..

हिंदू धर्म में सिर्फ मूर्तियों को ही नहीं बल्कि किसी भी चीज़ की पूजा की जा सकती है. हिंदू धर्म ही एक ऐसा है जिसमें फूल, पत्ती, पेड़, पौधे, पत्थर, नदी, मछली किसी भी चीज़ को भगवान मान लिया जाता है. हवा को भी पवन देव कहा जाता है. आग को भी अग्निदेव. ऐसा इसलिए है क्योंकि हिंदू धर्म अपनी सुविधा के हिसाब से भगवान का रूप चुनने की इजाजत देता है.

8. आडम्बर भी कम नहीं...

हिंदू धर्म जहां कन्याओं की पूजा की जाती है, खजुराहो के मंदिर हैं, लेकिन सेक्स को गलत माना जाता है. पीरियड वाली देवी कामाख्या की पूजा की जाती है उस धर्म में भ्रूण हत्या और पीरियड्स को औरतों का अभिषाप माना जाता है. कहा जाता है कि ब्रह्म हत्या का पाप औरतों को लगा इसलिए ही औरतों को पीरियड्स होने लगे.

9. तीसरा सबसे बड़ा धर्म...

ईसाई धर्म और इस्लाम के बाद हिंदू धर्म ही तीसरा सबसे बड़ा धर्म है. हालांकि, 90% हिंदू भारत में ही रहते हैं.

By:-culturalboys.


Comments

Popular posts from this blog

गुरूद्वारे में किसकी पूजा की जाती हैं ?

गुरुद्वारा (पंजाबी: ਗੁਰਦੁਆਰਾ), जिसका शाब्दिक अर्थ गुरु का द्वार है सिक्खों के भक्ति स्थल हैं जहाँ वे अपने धार्मिक अनुष्ठान भी करते हैं। अमृतसर का हरमिन्दर साहिब गुरुद्वारा, जिसे स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध गुरुद्वारा है। एक गुरुद्वारा / सिख मंदिर (गुरुद्वारा; जिसका अर्थ है "गुरु का द्वार") सिखों के लिए एक सभा और पूजा स्थल है।  सिख गुरुद्वारों को गुरुद्वारा साहिब भी कहते हैं।  गुरुद्वारों में सभी धर्मों के लोगों का स्वागत किया जाता है।  प्रत्येक गुरुद्वारे में एक दरबार साहिब है जहां सिखों के वर्तमान और सार्वकालिक गुरु, ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को एक प्रमुख केंद्रीय स्थिति में एक तखत (एक ऊंचा सिंहासन) पर रखा गया है।  मण्डली की उपस्थिति में, रागी (जो राग गाते हैं) गाते हैं, और गुरु ग्रंथ साहिब से छंदों की व्याख्या करते हैं। सभी गुरुद्वारों में एक लंगर हॉल है, जहाँ लोग गुरुद्वारे में स्वयंसेवकों द्वारा परोसे जाने वाले मुफ्त शाकाहारी भोजन का सेवन कर सकते हैं। [१]  उनके पास एक चिकित्सा सुविधा कक्ष, पुस्तकालय, नर्सरी, कक्षा, बैठक कक्...

चर्च की घंटी !

ईसाई परंपरा में एक चर्च की घंटी एक घंटी है जो एक चर्च में विभिन्न औपचारिक उद्देश्यों के लिए बजाई जाती है, और इमारत के बाहर सुनी जा सकती है। परंपरागत रूप से उनका उपयोग उपासकों को एक सांप्रदायिक सेवा के लिए चर्च में बुलाने के लिए और दैनिक ईसाई प्रार्थना के निश्चित समय की घोषणा करने के लिए किया जाता है, जिसे विहित घंटे कहा जाता है , जो संख्या सात है और संक्षिप्त रूप में निहित हैं । उन्हें विशेष अवसरों जैसे शादी , या अंतिम संस्कार पर भी गाया जाता हैसेवा। कुछ धार्मिक परंपराओं में उनका उपयोग चर्च सेवा के लिटुरजी में लोगों को यह बताने के लिए किया जाता है कि सेवा का एक विशेष हिस्सा पहुंच गया है। [१] ईसाई परंपरा में चर्च की घंटियों को बजाना भी राक्षसों को बाहर निकालने के लिए माना जाता है । [२] [३] [४] दुनिया भर में ईसाई चर्चों में इस्तेमाल की जाने वाली पारंपरिक यूरोपीय चर्च की घंटी (कटअवे ड्राइंग देखें) में एक कप के आकार का धातु गुंजयमान यंत्र होता है, जिसके अंदर एक पिवट वाला क्लैपर होता है, जिसके अंदर घंटी बजने पर पक्षों पर प्रहार होता है। इसे किसी चर्च या धार्मिक भवन की मीनार या घंटाघर के भीत...

Jain Dharma History !

जैन धर्म एक प्राचीन धर्म हैं. अहिंसा जैन धर्म का मूल सिद्धांत हैं. जैन ग्रंथो की अनुसार इस काल के प्रथम तीर्थकर भगवान श्री ऋषभदेव द्वारा जैन धर्म का प्रादुर्भाव हुआ था. जैन धर्म की अत्यंत प्राचीनता करने वाले अनेक उल्लेख अजैन साहित्य और खासकर वैदिक साहित्य में प्रचुर मात्रा में हैं.   By:-culturalboys.