Skip to main content

जानिए जैन धर्म से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में....


जैन धर्म के तथ्य – जैन धर्म की स्थापना भगवान रिषभदेव ने की थी।

जैन धर्म के अनुयायी दो तरह के होते हैं जिन्हें श्वेतांबर जैन और दिगंबर कहा जाता है।  श्वेतांबर जैन तन ढ़कने के लिए पतले से सफेद कपड़े का उपयोग करते हैं तो वहीं दिगंबर जैन दिशाओं को ही अपने वस्त्र मानते हैं और आजीवन नग्न रहते हैं। देश-विदेश में  जैन धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। जैन धर्म के अनुयायी सामाजिक जीवन से संन्यास लेकर दीक्षा लेते हैं और उन्हें संत के रुप में जीवन बिताना पड़ता है जो कि बेहद कठिन होता है।

जैन धर्म से जुड़े जैन धर्म के तथ्य बहुत ही रोचक होते हैं।

आइए जानते हैं जैन धर्म के तथ्य और कुछ नियमों के बारे में ।

जैन धर्म के तथ्य –

जैन समुदाय के लोग सबसे ज्यादा अमीर माने जाते हैं। अमेरीका में जैन कम्यूनिटी सबसे ज्यादा पैसे वाली मानी जाती है वहीं भारत में रहने वाले जैन सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे होते हैं। संसार में होने वाले हीरे के व्यापार पर 60 प्रतिशत नियंत्रण जैन कारोबारियों का है।

जैन धर्म में दयालुता को पहला स्थान दिया गया है। जैन धर्म में हत्या करना पाप माना जाता है। यहां तक की पेड़-पौधों, जानवरों और बैक्टीरिया तक को मारना पाप माना जाता है। यह धर्म आत्मा के अस्तित्व को मानता है और जीवन का एकमात्र लक्ष्य मोक्ष यानि की निर्वाण को मानता है।

जैन धर्म में व्रत रखने को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। ये कई-कई दिन लंबे समय तक व्रत रखते हैं। जैन धर्म में व्रत के नियम काफी कठोर होते हैं। पूरा दिन में सिर्फ एक बार पानी पीकर और बिना कुछ खाए ये व्रत करने पड़ते हैं। इनके व्रत रखने की अवधि 8 दिन से 30 दिन की भी हो सकती है। कभी-कभी मोक्ष प्राप्ति के लिए जैन धर्म के अनुयायी मृत्यु होने तक खाने-पीने का त्याग करते हैं। यह एक तरह से आमरण अनशन होता है जिसे ‘संथारा’ कहा जाता है इसे मोक्ष प्राप्ति का उपाय भी माना जाता है।


जैन धर्म के संस्थापकों को तीर्थंकर माना जाता है। जैन धर्म में 24 तीर्थंकर माने गए हैं। भगवान महावीर को जैन धर्म का आखिरी तीर्थंकर माना गया था जिन्हें जैनधर्म के लोग भगवान के रुप में पूजते हैं। दिलवाड़ा के जैन मंदिर अपनी खूबसूरती के लिए विश्व भर में जाने जाते हैं। हिंदू मंदिरों की तुलना में जैन मंदिर अधिक विशाल होते है।

जैन धर्म की दीक्षा लेने वाले जैन संतों का जीवन काफी कठिन होता है। दिगंबर जैन संत बिना वस्त्रों के रहते हैं, हर चीज हाथ में लेकर खाते हैं। किसी भी जगह जाने के लिए ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करते और लंबी दूरी भी पैदल ही तय करते हैं। दिगंबर जैन भगवान महावीर के मौखिक ज्ञान का ही पालन करते हैं और जैन धर्म के लिखित ग्रंथों को नहीं मानते।

श्वेताबंर जैन श्वेत रंग के पतले कपड़ों को पहन कर रहते हैं और मुंह पर पट्टी बांध कर रखते हैं। पट्टी बांधने के पीछे कारण होता है कि ये सांस के माध्यम से बैक्टिरिया का मुंह में जाना भी जीव हत्या के समान पाप का कार्य मानते हैं। इसलिए ये हर समय मुंह पर पट्टी बांध कर रखते हैं।

जैन धर्म में आलू, जिमीकंद, अदरक जैसे जमीन के नीचे पैदा होने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन वर्जित होता है क्योंकि इन खाद्य पदार्थों में भी ये जीवों की उपस्थिति मानते हैं। सूर्य उदय और सूर्यास्त के बाद कुछ भी खाना-पीना जैन धर्म में वर्जित माना गया है। व्रत के दौरान भी ये दिनभर में सिर्फ संध्या के समय पानी पीते हैं।

ये है जैन धर्म के तथ्य – जैन धर्म आस्था, शांति, सौहार्द और जीव दया जैसे अद्भुत गुणों को अपना आदर्श मानता है। जैन धर्म के अनुयायी देश-विदेश में फैले हैं। जैन धर्म की दीक्षा लेने वाले संत इस धर्म का प्रचार-प्रसार करते हैं और भिक्षा मांगकर जीवन यापन करते हैं। ‘अहिंसा परमो धर्म’ जैन धर्म का मुख्य वाक्य है जिसके अनुसार माना जाता है कि अहिंसा करना ही परम धर्म है। जैन धर्म में किसी भी जीव को नुकसान पहुंचाना पूरी तरह से वर्जित माना गया है। वर्तमान में श्वेतांबर जैन के सबसे बड़े गुरु आचार्य महाश्रमण और दिगंबर जैन में मुनि विद्या सागर को वर्तमान में महागुरु के रुप में पूजा जाता है।




By:-culturalboys.

Comments

Popular posts from this blog

गुरूद्वारे में किसकी पूजा की जाती हैं ?

गुरुद्वारा (पंजाबी: ਗੁਰਦੁਆਰਾ), जिसका शाब्दिक अर्थ गुरु का द्वार है सिक्खों के भक्ति स्थल हैं जहाँ वे अपने धार्मिक अनुष्ठान भी करते हैं। अमृतसर का हरमिन्दर साहिब गुरुद्वारा, जिसे स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध गुरुद्वारा है। एक गुरुद्वारा / सिख मंदिर (गुरुद्वारा; जिसका अर्थ है "गुरु का द्वार") सिखों के लिए एक सभा और पूजा स्थल है।  सिख गुरुद्वारों को गुरुद्वारा साहिब भी कहते हैं।  गुरुद्वारों में सभी धर्मों के लोगों का स्वागत किया जाता है।  प्रत्येक गुरुद्वारे में एक दरबार साहिब है जहां सिखों के वर्तमान और सार्वकालिक गुरु, ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को एक प्रमुख केंद्रीय स्थिति में एक तखत (एक ऊंचा सिंहासन) पर रखा गया है।  मण्डली की उपस्थिति में, रागी (जो राग गाते हैं) गाते हैं, और गुरु ग्रंथ साहिब से छंदों की व्याख्या करते हैं। सभी गुरुद्वारों में एक लंगर हॉल है, जहाँ लोग गुरुद्वारे में स्वयंसेवकों द्वारा परोसे जाने वाले मुफ्त शाकाहारी भोजन का सेवन कर सकते हैं। [१]  उनके पास एक चिकित्सा सुविधा कक्ष, पुस्तकालय, नर्सरी, कक्षा, बैठक कक्...

चर्च की घंटी !

ईसाई परंपरा में एक चर्च की घंटी एक घंटी है जो एक चर्च में विभिन्न औपचारिक उद्देश्यों के लिए बजाई जाती है, और इमारत के बाहर सुनी जा सकती है। परंपरागत रूप से उनका उपयोग उपासकों को एक सांप्रदायिक सेवा के लिए चर्च में बुलाने के लिए और दैनिक ईसाई प्रार्थना के निश्चित समय की घोषणा करने के लिए किया जाता है, जिसे विहित घंटे कहा जाता है , जो संख्या सात है और संक्षिप्त रूप में निहित हैं । उन्हें विशेष अवसरों जैसे शादी , या अंतिम संस्कार पर भी गाया जाता हैसेवा। कुछ धार्मिक परंपराओं में उनका उपयोग चर्च सेवा के लिटुरजी में लोगों को यह बताने के लिए किया जाता है कि सेवा का एक विशेष हिस्सा पहुंच गया है। [१] ईसाई परंपरा में चर्च की घंटियों को बजाना भी राक्षसों को बाहर निकालने के लिए माना जाता है । [२] [३] [४] दुनिया भर में ईसाई चर्चों में इस्तेमाल की जाने वाली पारंपरिक यूरोपीय चर्च की घंटी (कटअवे ड्राइंग देखें) में एक कप के आकार का धातु गुंजयमान यंत्र होता है, जिसके अंदर एक पिवट वाला क्लैपर होता है, जिसके अंदर घंटी बजने पर पक्षों पर प्रहार होता है। इसे किसी चर्च या धार्मिक भवन की मीनार या घंटाघर के भीत...

Jain Dharma History !

जैन धर्म एक प्राचीन धर्म हैं. अहिंसा जैन धर्म का मूल सिद्धांत हैं. जैन ग्रंथो की अनुसार इस काल के प्रथम तीर्थकर भगवान श्री ऋषभदेव द्वारा जैन धर्म का प्रादुर्भाव हुआ था. जैन धर्म की अत्यंत प्राचीनता करने वाले अनेक उल्लेख अजैन साहित्य और खासकर वैदिक साहित्य में प्रचुर मात्रा में हैं.   By:-culturalboys.