Skip to main content

Posts

शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या अंतर है ?

शिवरात्रि हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आती है, और महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ता है. इस प्रकार से साल भर में 12 शिवरात्रि के पर्व पड़ते है. जैसा कि बताया गया है कि फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पड़ती है और यह साल में 1 बार ही आती है. By:-culturalboys.

महाशिवरात्रि के बारे में 5 बातें!

महाशिवरात्रि की तैयारी के दौरान, हमने असीम आध्यात्मिक संभावनाओं से भरपूर इस रात से जुड़ी पांच बातों की सूची तैयार की है। ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि का रात भर चलने वाला उल्लासमय और आनंदपूर्ण उत्सव इस बार 7 मार्च को मनाया जाएगा। जबर्दस्त आध्यात्मिक संभावनाओं वाली इस रात के बारे में पांच बातें जानने योग्य हैं। क्या हैं वे पांच बातें? 1.मानव शरीर में ऊर्जा कुदरती रूप से ऊपर की ओर चढ़ती है। सद्‌गुरु: हर चंद्रमास के चौदहवें दिन और अमावस्या के एक दिन पहले शिवरात्रि होती है। इस दिन इंसानी तंत्र में ऊर्जा कुदरती तौर पर ऊपर की ओर बढ़ती है। भारतीय कैलेंडर में माघ (फरवरी/मार्च) के महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है क्योंकि इस दिन खास तौर पर प्रकृति मानव शरीर में ऊर्जा को बढ़ाने में सहायता करती है। योग और आध्यात्मिक प्रक्रिया का पूरा मकसद इंसान को उसकी सीमाओं से सीमाहीनता की ओर ले जाना है। इसके लिए सबसे जरूरी मूलभूत प्रक्रिया है, ऊर्जा का ऊपर की ओर बढ़ना। इसलिए ऐसे सभी लोग, जो अपनी वर्तमान अवस्था से थोड़ा अधिक होना चाहते हैं, उनके लिए शिवरात्रि महत्वपूर्ण है और महाशिवरात...

ईसाई धर्म के त्योहार कौन कौन से हैं?

हर देश में क्रिसमस का  त्योहार  अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। लेकिन कम ही लोग जानते  हैं  कि क्रिसमस का  त्योहार ईसाई धर्म  के कैथोलिक शाखा के लोग पूरे 12 दिनों तक मनाते  हैं । क्रिसमस के पहले दिन से ही इस  त्योहार  का जश्न शुरू हो जाता है। क्रिश्चियन समुदाय के लोग इस दिन को ईसा मसीह के जन्मदिवस के रूप में मनाते  हैं !   By:-culturalboys 

हिन्दू का अर्थ क्या है ?

हिन्दू शब्द  किसी भी ऐसे व्यक्ति का उल्लेख करता है जो स्वयं को सांस्कृतिक रूप से, मानव-जाति के अनुसार या नृवंशतया (एक विशिष्ट संस्कृति का अनुकरण करने वाले एक ही प्रजाति के लोग), या धार्मिक रूप से  हिन्दू  धर्म से जुड़ा हुआ मानते हैं।  हिन्दू शब्द  का ऐतिहासिक अर्थ समय के साथ विकसित हुआ है।         By:-culturalboys.                       

सिख धर्म की उत्पत्ति कैसे हुई?

  सिख धर्म की शुरुआत सिख धर्म के सबसे पहले गुरु गुरुनानक देव जी द्वारा दक्षिण एशिया के पंजाब में हुई थी. उस समय पंजाब में हिंदू और इस्लाम धर्म था. तब गुरुनानक देव ने लोगों को सिख धर्म की जानकारी देनी शुरू की, जो इस्लाम और हिंदू धर्म से काफी अलग था. गुरुनानक देव के बाद 9 गुरु और आए, जिन्होंने सिख धर्म को बढ़ाया. By:-culturalboys.

ईसाई धर्म कैसे बना?

ईसाई परंपरा के अनुसार इसकी शुरूआत प्रथम सदी ई. में फलिस्तीन में हुई,  जिसके अनुयायी 'क्रिश्चियन/ईसाई' कहलाते हैं। यह धर्म यीशु मसीह की उपदेशों पर आधारित है। ईसाइयों में मुख्ययतः तीन सम्प्रदाय हैं, कैथोलिक, प्रोटेस्टेंट और ऑर्थोडॉक्स तथा इनका धर्मिक ग्रंथ बाइबिल है।   By:-culturalboys.

हज पर जाने का मक़सद क्या होता है ?

इस्लाम के कुल पाँच स्तंभों में से हज पांचवां स्तंभ है. सभी स्वस्थ और आर्थिक रूप से सक्षम मुसलमानों से अपेक्षा होती है कि वो जीवन में एक बार हज पर ज़रूर जाएं. हज को अतीत के पापों को मिटाने के अवसर के तौर पर देखा जाता है. ऐसा माना जाता है कि हज के बाद उसके तमाम पिछले गुनाह माफ़ कर दिए गए हैं और वो अपनी ज़िंदगी को फिर से शुरू कर सकता है. ज़्यादातर मुसलमानों के मन में जीवन में एक बार हज पर जाने की इच्छा होती है.    By:-culturalboys.